Thursday, September 26, 2019

सैलजा-हुड्डा की जोड़ी पर टिकी कांग्रेस की आस, हलोपा और क्षेत्रीय पार्टी को वजूद की तलाश

पिछले पांच सालों में बिखराव का शिकार रही कांग्रेस की उम्मीदें सैलजा-हुड्डा की नई जोड़ी पर टिकी हैं। कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली हरियाणा जनहित कांग्रेस के कांग्रेस में विलय के बावजूद पार्टी खेमेबाजी से उबर नहीं पाई। दस साल तक मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी टीम का पूरा समय अशोक तंवर को प्रदेश अध्यक्ष पद की कुर्सी से हटाने में बीत गया। आखिर में जाकर हुड्डा को अपनी मुहिम में सफलता मिली, लेकिन इतने कम समय में पार्टी नेताओं का मनोबल ऊंचाई तक पहुंचाना आसान नहीं। गुटों में बंटी कांग्रेस 2019 का चुनाव कितनी जिम्मेदारी और एकजुटता से लड़ पाएगी, इस पर सबकी निगाह टिकी है।
कांटों भरा होगा चौटाला परिवार का सफर
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार के बिखराव को खत्म करने के प्रयास सिरे नहीं चढ़े हैं। चाचा अभय सिंह चौटाला और भतीजे दुष्यंत चौटाला के बीच राजनीतिक मतभेदों के चलते इनेलो टूट गई और जननायक जनता पार्टी का जन्म हुआ। इसे मजबूरी कहें या फिर जरूरत, अब भी समय है। यदि चौटाला परिवार एकजुट नहीं हो पाता तो इन दलों का सियासी सफर कांटों भरा होगा।
सक्रिय हुए नवीन जयहिंद और राजकुमार सैनी
हरियाणा में तेजी से पैठ बना रही आम आदमी पार्टी स्वच्छ छवि के उम्मीदवारों की घोषणा कर माहौल को अपने पक्ष में बनाने की कोशिश में है। भिवानी जिले की सिवानी मंडी के रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हरियाणा से पुराना नाता है। आम आदमी पार्टी ने पिछला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। इस बार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने प्रचार आरंभ कर दिया है।
हलोपा का लोकलुभावन घोषणाएं
हरियाणा लोकहित पार्टी का लोकलुभावन घोषणाएं कर दी है। हलोपा के अध्यक्ष गोपाल कांडा, #gopalkanda, का कहना है कि कैंसर हास्पिटल का निर्माण जल्द ही तारा बाबा जी ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा। आपको यहां बता दें कि कैंसर का इलाज सिरसा में उपलब्ध नहीं होने के कारण कैंसर के मरीजों को दिल्ली या पंजाब लेकर जाना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment